29.8 C
Rudrapur
Sunday, July 6, 2025

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को पत्र लिखकर कहा है कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज के क्षेत्रान्तर्गत बरहैनी नर्सरी हरसान वन मोटर मार्ग बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण कई मकान बाढ़ में आने वाले दो नदियों के बीच के क्षेत्र से लगे होने के कारण, जो कि लगभग 700 मीटर का क्षेत्र है, कटाव हो गया है। घरों से नदी की दूरी कुछ मीटर ही रह गई है

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रूद्रपुर। इस क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है, जिसे भी बाढ़ के कारण खतरा बना हुआ है। पूर्व में पास ही में बहने वाली गडरी नदी में एक व्यक्ति के बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

वर्तमान में वर्षा काल के कारण कभी भी अचानक बाढ़ आ जाती है तथा जान-माल का खतरा बना रहता है, क्योंकि नदी में बाढ़ के कारण कटाव होने से वहां रह रहे ग्रामीणों के आवास के बगल से बह रही है।

यदि समय रहते इस कटाव को नहीं रोका गया तो एक ही बाढ़ में ये सभी मकान, विद्यालय आदि नदी में समा जाएंगे। लिहाजा वन विभाग, सिंचाई विभाग, लो०नि०वि० व राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन कर आगणन बनवाकर प्रभागीय वनाधिकारी तराई केन्द्रीय को धनराशि तत्काल जारी कर उक्त स्थान को पक्का करने के निर्देश देने का कष्ट करें, जिससे जनहानि होने को रोका जा सकें।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर