31.1 C
Rudrapur
Saturday, October 18, 2025

नेत्रपाल मौर्य ने पार्टी नेतृत्व से की मुलाकात, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ से किया अभिनंदन…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर संगठन के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और प्रदेश महामंत्री अजय कुमार से मुलाकात कर अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

नेत्रपाल मौर्य ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताते हुए मुझे ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं पार्टी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए पार्टी की नीतियों और विचारों को ओबीसी वर्ग सहित समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग और हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है। पार्टी का यह कार्यकर्ता-आधारित ढांचा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मौर्य ने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नेत्रपाल मौर्य ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण के साथ उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर चर्चा की। उन्होंने विश्वास जताया कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में चौमुखी विकास हो रहा है और भाजपा आगामी चुनावों में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को प्राथमिकता देंगे और संगठन के हर निर्णय में सामूहिकता और पारदर्शिता बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा को न केवल मजबूत करना है, बल्कि उसे समाज के बीच एक प्रभावशाली और सक्रिय संगठन के रूप में स्थापित करना है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर