उत्तराखंडी गीतों पर झूम उठा सरस मेला का सातवां दिन
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 सातवे दिवस पर आयोजित उत्तराखंड पहाड़ी सांस्कृतिक संध्या ने मेले में पहुंचे जनसमूह को मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया। उत्तराखंडी गायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, फौजी ललित मोहन जोशी, राकेश पनेरू,राकेश जोशी की टीम ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नंदा सुनंदा की स्तुति से की, साथ ही पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को नाचने को मजबूर किया।

सातवे दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह राजू ने सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रही गायक खुशी जोशी, ललित मोहन जोशी, गोविंद दिगारी, राकेश जोशी, राकेश पनेरू ने ऊर्जावान और लोकप्रिय गीतों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, जहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए।
सरस आजीविका मेला 2026 न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने का मंच बन रहा है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का केंद्र बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सातवे दिवस की यह सांस्कृतिक संध्या मेले की सफलता को एक नई ऊंचाई प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह के लिए यादगार बन गई।
इस अवसर दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, मंजीत सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, तहसीलदार दिनेश कुटौला, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार,सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839


