सीएम पुष्कर सिंह धामी और मंत्री रेखा आर्या ने डाला अपना वोट
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हो गई। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 विकासखंडों और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में मतदान हो रहा है।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पहले चरण में हजारों प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि लाखों मतदाता पंचायत प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई में डाला अपना वोट।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान
सोमेश्वर। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार सुबह अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी थी।गुरुवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर के शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज स्थित अपने बूथ पर पहुंची।

यहां उन्होंने लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसलिए हर किसी को आज के दिन सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण जागरूक मतदाताओं की सहभागिता से ही संभव होता है।
