14.1 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 320 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। इसकी क्रम में अल्मोड़ा पुलिस ने 320 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें अल्मोड़ा पुलीस ने अभी तक की सबसे बडी मात्रा में स्मैक पकड़ी है।

320 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

पहाड़ों में भी इन दिनों नशे का कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक युवक को लोधिया बैरियर से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे चौसली की तरफ एक बाइक सवार व्यक्ति को रोक कर चेकिंग की। आरोपी के पास से 320 ग्राम की स्मैक के साथ एक इलेक्ट्रिक तराजू भी बरामद किया गया।

पहाड़ी जिलों में स्मैक बेचने जा रहा था युवक

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोइन खान बताया जो कि शाहजहांपुर का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह बरेली, फरीदपुर से स्मैक ला रहा था और उसे बेचने के लिए पहाड़ों में जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर