22.7 C
Rudrapur
Sunday, March 16, 2025

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,11 घंटे से बंद मोटर मार्ग…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। शुक्रवार को प्रदेश में मौसम ने करवट ली और अब पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश ने अब मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देहरादून में बारिश के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ा के पास सड़क पर मालबा से बंद हो गया है।

11 घंटे से बंद है कालसी चकराता मोटर मार्ग

शनिवार रात को बारिश हुई और रविवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ा के पास सड़क पर मालबा आने के कारण रास्ता करीब 11 घंटे से बंद है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

विकासनगर और जौनसार बावर विद्युत आपूर्ति बाधित

जहां एक ओर बारिश के कारण रास्ता बंद है तो वहीं दूसरी ओर ढकरानी स्थित विद्युत उत्पादन केंद्र में प्रोडक्शन ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिस कारण विकासनगर और जौनसार बावर में विद्युत आपूर्ति बाधित है। ऊर्जा निगम शाम तक आपूर्ति बहाल करने की बात कह रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर