29.9 C
Rudrapur
Friday, October 17, 2025

भूत बंगला में रामलीला का शुभारंभ, राम-निषाद संवाद और शबरी प्रसंग ने बांधा समां, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। इन दोनों पूरे क्षेत्र में जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है जिसको लेकर दर्शकों में भी खासा उत्साह है ।बीती रात भूत बंगला में रामलीला का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना के साथ किया। श्री राम हनुमान देवी जागरण मंडल द्वारा पिछले 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

बीती रात की लीला में राम सुमंत संवाद, राम और निषाद राज मिलन, प्रभु राम जी का शबरी की कुटिया पर पहुंचना और राम केवट संवाद का सुंदर मंचन किया गया, रामलीला में श्यामा रसिया रसिक ब्रजधाम की मंडली के कलाकारों द्वारा अभिनय किया जा रहा है, जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा की प्रभु राम करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और नवरात्रि के पावन दिनों के अलावा जगह-जगह रामलीला का मंचन यह दिखाता है कि हिंदू धर्म में लोगों की गहरी आस्था है। जिससे समाज में संस्कृति और धर्म का विकास होता है। उन्होंने कहा की रामलीला के मंचन के जरिए समाज में यह संदेश दिया जाता है की सदैव सत्य का साथ दे और सत्य के खिलाफ मजबूती से खड़े हो तभी एक सुंदर और समृद्ध समाज का विकास हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने धर्म के प्रति जागरूक होना होगा और सदैव सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाना होगा। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। रामलीला के अध्यक्षता रामसेवक गुप्ता ने की और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव गुप्ता मौजूद रहे। इस दौरान कमेटी के संरक्षक चैनसुख मिश्रा, विजय गुप्ता, अध्यक्ष विनोद वर्मा, महामंत्री रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम किशोर रस्तोगी, संतोष दिवाकर, अजय गुप्ता सहित शिवकुमार शिबू, नंद गोपाल कोली, नीलकंठ राणा, रोहित कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे। मंच संचालन गिरीश श्रीवास्तव ने किया

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर