34.1 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

बालीवुड में डेब्यू करने जा रही है रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि, इस फिल्म में आएंगी नज़र…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। आरुषि फिल्म तारिणी से बॉलीवुड में कदम रखेगी। ये फिल्म नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों की कहानी को दर्शाती है। बता दें की आरुषि फेमस कथक नृत्यांगना है। ऐसे में अब वो अभिनय की फील्ड में भी अपना हाथ आजमाने जा रही है।

इस फिल्म में नज़र आएंगी आरुषि

फिल्म तारिणी नेवी छह जांबाज महिला अफसरों पर बेस्ड है। जो साल 2015 में दुनिया के समुद्रिक सफर पर निकल पड़ती है। ऐसे में इस फिल्म में वो एहम भूमिका निभाती नज़र आएंगी। लेखक कुमार विश्वास फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे है।

आरुषि निशंक ने कुमार विश्वास के साथ मिलकर तारिणी के शुभारंभ का ऐलान किया। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आरुषि ने बताया की फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। फिल्म महिलाओं की अद्भुत उपलब्धियों का रिजल्ट है। फिल्म के उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व प्रेरित करना है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर