26.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

Rudrapur : कोश्यारी के जन्मदिन पर मेधावी छात्रों और सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर….

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में एक भव्य समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर दमुवाढूंगा क्षेत्र के शिल्पकार समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने कठिनाइयों के बावजूद अपने जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। इन सभी वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर और रामायण ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रति योगदान देने वाले क्षेत्र के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। उन्हें शील्ड और रामायण भेंट की गई, जिससे छात्रों के मनोबल को बढ़ाया जा सके और उन्हें संस्कार एवं शिक्षा से जोडऩे की प्रेरणा मिले।

इस गरिमामय समारोह में अनेक राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने प्रतिभाग किया। प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, पार्षद विद्या देवी, युवा नेता हृदयेश कुमार, जोगाराम टम्टा, शिवेंद्र प्रसाद, आनंद सिंह दरम्वाल, हरिराम तिरुवा एवं आनंद राम टम्टा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्याएं, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। समरसता भोज के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा, जिसने सामाजिक सौहार्द का सशक्त संदेश दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर