30.1 C
Rudrapur
Saturday, October 18, 2025

Rudrapur : माता चिंतपूर्णी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। माता चिंतपूर्णी मंदिर में सावन की अष्टमी के पावन अवसर पर एक दिन पूर्व एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अनंत श्री विभूषित वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती जी महाराज पूज्यनीय स्वर्ग फार्म वाली देवी जी के स्थान से निकाली गई। यात्रा का आरंभ मंदिर प्रांगण से हुआ और सोढ़ी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: मंदिर में संपन्न हुआ

कलश यात्रा में शामिल सुहागिन महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किए, भक्तिमय भजनों और कीर्तनों के साथ वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज ने यात्रा की शोभा में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर, मां दुर्गा की भव्य झांकी और पूज्यनीय स्वर्ग फार्म वाली देवी जी के स्वरूप ने शोभा यात्रा का नेतृत्व किया, जिससे भक्तों का उत्साह और भी बढ़ गया।विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने कलश यात्रा का हार्दिक स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया।

इस शुभ अवसर पर मंदिर के महंत भजन प्रकाश अरोरा, श्याम खुराना, पंडित चंद्रहास उपाध्याय और उनका परिवार, हरिधाम मंदिर से महंत मनीष सलूजा, सतनाम सिंह, राजेश आनंद, राजीव ग्रोवर, अरविंद मिश्रा, जगदीश अरोड़ा, अनिल शर्मा, परविंदर सोढ़ी, जीतू, लक्ष्य शर्मा, कपिल, सन्नी, कविता सोढ़ी, कंचन, निशा, सुनीता, आशा अरोड़ा, सीमा शर्मा, कंचन, जया, सीमा राजदेव, निशा, गगन, मनु और अन्य सभी कॉलोनी वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर