24 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

कल्याणी नदी में बहे किशोर के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता’, पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

महापौर विकास शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। कल्याणी नदी में बुधवार को हुए हादसे में 16 वर्षीय किशोर सूरज कोली की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिस पर महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि बुधवार को रम्पुरा निवासी सूरज कोली पुत्र स्वर्गीय लेखराज कोली नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन एवं राहत दलों द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार तड़के उसका शव बरामद किया गया। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक के परिवार के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि दोपहर बाद मृतक के परिजनों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया जाएगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन इस दुख की घड़ी में पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है। निगम स्तर से जो भी सहयोग संभव होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर