14.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

रुद्रपुर में धार्मिक आयोजन: धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने दुर्गा पूजा और जागरण में दी शुभकामनाएं, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

रामलीला, दुर्गा पूजा और जागरण के बीच रूद्रपुर में बढ़ा उत्साह, युवा पीढ़ी को दिया संदेश
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर।
सारे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। जिसमें माता के जागरण, दुर्गा पूजा और रामलीलाएं जगह-जगह आयोजित की जा रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा टिंकू ने भी विभिन्न धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया और समस्त क्षेत्रवासियों को इन धार्मिक आयोजनों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ग्राम सभा दानपुर में दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया। इसके अलावा लोक विहार, वडनगर, किरतपुर और साईं विहार में भी माता के जागरण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। धार्मिक आयोजनों से ऊर्जा का संचार होता है ।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग करना चाहिए और अपने धर्म के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। मिश्रा ने का कि देशभर में रामलीलाए, दुर्गा पूजा, पवित्र नवरात्र मनाया जा रहे हैं और पूरा माहौल धार्मिक हो चुका है धर्म संस्कार और संस्कृति से रुबरु कराते हैं। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा, नवरात्रि दशहरा और दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, विनोद चौधरी समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर