12.1 C
Rudrapur
Saturday, January 31, 2026

Nainital: कालाढूंगी में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर फिसली स्कूटी, एक की मौत, दूसरा घायल

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट कालाढूंगी में रविवार को टेढ़ी पुलिया के पास स्कूटी फिसलने से हादसा हो गया। इस दाैरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना सुबह 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्कूटी सवार दोनों युवक काशीपुर से हल्द्वानी जा रहे थे। हादसे में अमित(30) पुत्र दीप प्रकाश निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं स्कूटी पर सवार दूसरा युवक ब्रजमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर