31.8 C
Rudrapur
Monday, March 16, 2026

Road Accident: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर- नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का मुंह हल्द्वानी की तरफ हो गया और कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। इस जगह से 700 मीटर पहले बृहस्पतिवार की तड़के कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर