22.1 C
Rudrapur
Tuesday, January 20, 2026

Rudrapur : आपत्ति विवाद में कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी में चले लात-घूंस, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। यही नहीं, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट भी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए हैं। दरअसल, वार्ड 36 आदर्श कॉलोनी से भाजपा ने महेंद्र आर्या तो कांगे्रस ने जितेश शर्मा को मैदान में उतारा है। नामांकन के बाद आज कलेक्टे्रट भवन में कांगे्रस प्रत्याशी जितेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी आर्या के नामांकन पत्र पर आपत्ति लगायी है। उनका आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के तीन बच्चे हैं, ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ सकते। इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा प्रत्याशी महेंद्र आर्या और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। विरोध बढऩे पर दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया और देखते ही देखते दोनों प्रत्याशी एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले तो मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कराया। फिलहाल, दोनों तरह तनातनी बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर