17.4 C
Rudrapur
Friday, March 21, 2025

Rudrapur : कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव का प्रचार ठण्ड के साथ गर्माहट पकड़ता जा रहा है, रुद्रपुर की सीट पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने जोर शोर से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। वैसे तो मैदान में चार प्रत्याशी है। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में लग रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल खेड़ा ने आज वार्ड नंबर 37, रविंद्र नगर में जनसंपर्क अभियान के तहत अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की।

इस अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से कांग्रेस की नीतियों और अपने एजेंडे को साझा करते हुए अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें, ताकि रुद्रपुर को विकास के एक नए स्तर पर ले जाया जा सके। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता भी मोहन खेड़ा के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने उनके पक्ष में माहौल तैयार करने का काम किया।

जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा, पार्षद प्रत्याशी बबलू सागर, महानगर अध्यक्ष सी. पी. शर्मा, पीसीसी सदस्य संदीप चीमा सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। कांग्रेस के युवा और वरिष्ठ नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए प्रचार अभियान को मजबूती प्रदान की और जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर मोहन खेड़ा ने रुद्रपुर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य रुद्रपुर को एक आदर्श शहर में तब्दील करना है, जहां हर नागरिक की समस्याओं का समाधान हो और विकास हर घर तक पहुंचे।

उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में नगर निगम का प्रशासन पारदर्शी और जनहितैषी रहेगा। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस की विकासोन्मुख नीतियों को आगे बढ़ाने का वादा किया। इस अभियान के दौरान जनता ने भी कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। स्थानीय निवासियों ने मोहन खेड़ा को आशीर्वाद देते हुए उनकी नीतियों और विकास के वादों पर विश्वास जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता और टीम भावना ने इस अभियान को एक नई ऊर्जा दी। रुद्रपुर में कांग्रेस ने इस बार पूरी ताकत से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर