9.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 12, 2025

Rudrapur : धीरेंद्र मिश्रा ने कहा, विकास शर्मा को मिल रहा जनता का अपार समर्थन, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। रुद्रपुर की जनता उन्हें महापौर बनाने के लिए आशान्वित है। मिश्रा ने बताया कि विकास शर्मा भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुँचाते हुए अपने जनसंपर्क में जुटे हैं और उनका मानना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकाय और नगर पालिका चुनाव ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और विकास शर्मा महापौर बनकर रुद्रपुर के चौमुखी विकास के साथ इसे मॉडल शहर बनाएंगे।

बस्ती बस्ती गली गली, एक ही नारा है, विकास शर्मा हमारा है। यह नारा आज रुद्रपुर में गूंज रहा है। विकास शर्मा ने हमेशा जनता के बीच रहकर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और भाजपा ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे निभाते हुए महापौर पद पर आकर शहर की सेवा करेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर