37.4 C
Rudrapur
Friday, May 9, 2025

Rudrapur : दोस्ती निभा गये सीएम धामी, भाजपा का चेहरा होंगे विकास, पढ़े पूरी जानकारी…

अवश्य पढ़ें

शुक्रवार देर रात तक पार्टी जारी कर सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास शर्मा से अपनी दोस्ती निभा दी है। खबर है कि रुद्रपुर नगर निगम सीट से विकास शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे। हालांकि, अभी औपचारिक घोषणा होना शेष है। लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने विकास के नाम पर मोहर लगा दी है। खुद, विकास शर्मा ने भी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा कर इस बात की ओर इशारा कर दिया है। बता दें कि रुद्रपुर नगर निगम सीट से भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा लंबे वक्त से दावेदारी कर रहे हैं। उनको लेकर कहा जाता है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबियों में से एक हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चा भी बाजार में आम रही है। निगम चुनाव के पहले दिन से इस बात को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि विकास शर्मा भाजपा के प्रत्याशी होंगे।

हालांकि, बीच-बीच में नये चेहरे के तौर पर हरीश मुंजाल जैसे अन्य नामों को लेकर भी कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन अब खबर है कि पार्टी ने अपना मन बना लिया है। देर रात देहरादून में विकास शर्मा के नाम को फाइनल कर दिया गया है। खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास से दो फोटो भी सोशल मीडिया पर घूमने लगे हैं। जिसमें सीएम धामी के साथ जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, रामपाल सिंह व उत्तम दत्ता संग विकास शर्मा खड़े हैं। इस फोटो के मायने भी निकाले जा रहे हैं। शहर में चर्चा है कि सीएम धामी ने अपने दोस्त विकास के लिये सभी को मना लिया है। सूत्रों की मानें तो सीएम धामी ने साफ कर दिया है कि रुद्रपुर नगर निगम सीट पर पूरी भाजपा को एकजुट होकर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करनी है। फिलहाल, रुद्रपुर में विकास को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने का सभी को इंतजार है

लंबे समय से भाजपा में सक्रिय
रुद्रपुर। भाजपा नेता विकास शर्मा लंबे समय से रुद्रपुर की राजनीति में सक्रिय हैं। उनके अनुसार उन्होंने भाजपा की सेवा करते हुये एक लंबा वक्त बिताया है। बकौल विकास, उन्होंने अपना राजनीतिक करियर छात्र संघ की राजनीति से शुरू किया। साल २००० में उन्होंने सरदार भगत सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय से उपाध्यक्ष पद चुनाव लड़ा और उसे जीता भी। इसके बाद युवा भाजपा संगठन में उनको प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके बाद वह जिला महामंत्री भी रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेरोजगारी को लेकर चलाये गये अभियान में अहम भूमिका निभाई। भाजपा में तमाम पदों पर रहते हुये उन्होंने ना सिर्फ पार्टी की सेवा की बल्कि कोरोना काल में लोगों की मदद करने का भी काम किया। विकास शर्मा लगातार दावा करते रहे हैं कि अगर उनको टिकट मिलती है तो वह भाजपा को जीत दिलाएंगे। अब जब उनको टिकट मिलना लगभग तय है तो शहरवासियों ने उनको बधाई देना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि आज रात तक भाजपा की ओर औपचारिक घोषणा होने के बाद विकास शर्मा के आवास पर मिठाई बंटना शुरू हो जाएगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर