35.1 C
Rudrapur
Friday, March 14, 2025

Rudrapur : महिला कांग्रेस कमेटी 20 फरवरी को करेगी विधानसभा का घेराव, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि उत्तराखंड प्रदेश में यूसीसी लागू होने और लिव इन रिलेशनशिप की कानूनी वैधता मिलने, और महिला उत्पीडऩ के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में 20 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि यह कानून हमारी भारतीय संस्कृति, सभ्यता, और संस्कारों के खिलाफ है, क्योंकि इस कानून में लड़का, लड़की बिना विवाह के एक साथ रह सकते हैं जो वैद्य नहीं है, इससे हमारी भारतीय संस्कृति, सभ्यता, और संस्कारों पर जबरदस्त कुठाराघात होगा।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है, इसलिए 20 फरवरी को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ऊर्जावान अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। शर्मा ने प्रदेश भर की सभी महिला कांग्रेस पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि वह विधानसभा के घेराव के लिए 20 फरवरी को प्रात:11बजे देहरादून पहुंचे,जिससे इस काले कानून को हटाया जा सके।

इधर शर्मा ने बताया कि उधम सिंह नगर जनपद से भी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता 19 फरवरी को देहरादून कूच करेंगी और 20 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगी। इधर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुनीता कश्यप, सहित रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने भी बताया कि 20 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में महिलाएं देहरादून पहुंचेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर