रुद्रपुर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने रुद्रपुर में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित किया। महानगर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनको जोरदार स्वागत किया। महासचिव गौतम ने कार्यकर्ताओं से वित्तीय वर्ष २०२४ के आम बजट को लेकर अपने विचार साझा किये। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखकर बजट को पास किया है। इससे महिलाएं, बुजुर्गांे सहित युवाओं को खास लाभ मिलने वाला है। कहा कि कामकाजी लोगों के लिये आयकर में छूट के मानक को बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम आदमी को काफी फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी का ध्यान उत्तराखंड पर विशेष रूप से है। कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड को देश में नम्बर वन बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह दशक उत्तराखंड का दशक साबित होगा। कहा कि सूबे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चौहरफा विकास कार्य हो रहे हैं। धामी सरकार ने राज्य में लैंड जिहाद को खत्म करने के लिये कड़े कदम उठाये। सरकार की नीतियों से जनता में उत्साह है। इस दौरान भाजपा विधायक शिव अरोरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आम बजट पर चर्चा की।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने महासचिव गौतम को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहां पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रभारी पुष्कर काला, कार्यक्रम सयोंजक व विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, गोष्ठी कार्यक्रम के कुमाऊ सयोंजक प्रदीप बिष्ट, दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, गुरविंदर चंडोक, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा,चार्टर्ड अकाउंटेड गौतम कथूरिया, कुमाऊं गढ़वाल चैंबर संगठन के अध्यक्ष अशोक बंसल, पूर्व सैनिक खड़क सिंह कार्की, दर्जामंत्री ख़ातिब अहमद, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल, अनिल चौहान, उपेन्द्र चौधरी, सुरेश कोली, तरुण दत्ता, रश्मि रस्तोगी, शालनी बोरा, माहि सकलानी, महेंद्री शर्मा, फरजाना बेगम, भारत भूषण चुघ, पूर्व मेयर रामपाल, धीरेन्द्र मिश्रा, धीरेश गुप्ता, हरीश भट्ट, धर्म सिंह कोली, अक्षय अरोरा, ध्रुव सिंह राणा, के के दास, स्वाति शर्मा, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, सुखदेव सिंह, राम मेहरोत्रा मयंक कक्कड़,मोहन तिवारी,विजय मंडल,राजू गाबा, प्रेम लता, मनोज छाबड़ा, संदीप राव,नाथूलाल गुप्ता,किरण विर्क, सुनील यादव, मनोज मदान, नमन चावला,राधेश शर्मा,निमित्त शर्मा,रमेश कालड़ा, नरेश उप्रेती,अरविन्द अनमोल विर्क सुरेश गोरी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित नारंग ने किया।