30.7 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

Rudrapur : भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर ने किया जिंदल का स्वागत, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रीत ग्रोवर ने भाजपा जिला कार्यालय पर कमल जिंदल का जोरदार स्वागत किया और उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर फूल माला पहनाकर बधाई दी।
ग्रोवर ने बताया कि कमल जिंदल काफी लंबे समय से भाजपा की सेवा में जुटे हुए हैं और पहले भी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें पुन: जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपती है और कमल जिंदल इस जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिंदल जी पूरी मेहनत करेंगे और उनकी नेतृत्व क्षमता पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगी
ग्रोवर ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है और यही कारण है कि जिंदल को दोबारा यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। प्रीत ग्रोवर ने बताया कि नगर निगम चुनाव में भी कमल जिंदल के नेतृत्व में निगम का चुनाव पूर्ण बहुमत से जीत गया इसी कार्यशाली को देखते हुए भाजपा ने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी शॉपिंग 2027 की विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुडऩे के लिए आवाहन किया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर