न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। ब्राह्मण महासभा आज रविवार शाम 3 बजे परशुराम पार्क, रुद्रपुर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सौहार्द और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, विद्वानों और कलाकारों की उपस्थिति रहेगी। होली के पारंपरिक रंगों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें भजन संध्या, नृत्य एवं लोकगीत शामिल होंगे
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महामंत्री संजीव शर्मा,नगरअध्यक्ष नितिन कौशिक ने सयुक्त रुप से बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम एवं सद्भाव बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। इस दौरान होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा और समाज में एकता को बढ़ावा देने के संकल्प लिए जाएंगे। कार्यक्रम में नव निर्वाचित महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप मैं उपस्थित रहेंगे। ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राहुल भारद्वाज व धीरू त्रिपाठी ने बताया कि ब्राह्मण महासभा का यह प्रयास समाज को एक मंच पर लाने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन समाज के बंधुओं के लिए आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का सुअवसर प्रदान करेगा।
समारोह में विप्र समाज के धीरेन्द्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, श्याम शर्मा, गजानंद शर्मा,रजत दीक्षित, स्वाति शर्मा, दीपा जोशी, ममता त्रिपाठी, छाया शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी सहित अन्य महानुभाव भी उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं, और आयोजन समिति के सदस्य पदम शर्मा, संदीप मिश्रा, इंदेश मिश्रा, देवेंद्र कौशिक, मोहित कौशिक, विनय दीक्षित, प्रदीप शर्मा, आशुतोष शर्मा ने विप्र समाज के सभी बधुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।