न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के पिता डॉ. कौशलेंद्र सिंह भदौरिया के निधन पर जनपद सहित प्रदेशभर में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसी क्रम में नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने भी शोक संवेदना प्रकट की। सचिन शुक्ला कानपुर स्थित भदौरिया परिवार के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि डॉ. कौशलेंद्र सिंह भदौरिया एक सुसंस्कृत, मिलनसार और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनके निधन से न केवल भदौरिया परिवार, बल्कि समाज ने भी एक सम्मानित व्यक्ति को खो दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज भदौरिया परिवार के साथ खड़ा है। बताया गया कि डॉ. कौशलेंद्र सिंह भदौरिया का स्वर्गवास 13 दिसंबर को हुआ था। उनका प्रेत्येष्टि संस्कार 26 दिसंबर को कानपुर में संपन्न हुआ। शोक व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लगा हुआ है।
Rudrapur: डीएम नितिन भदौरिया के पिता का निधन, नगला पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने जताया शोक…


