29.5 C
Rudrapur
Friday, June 20, 2025

Rudrapur : गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अणथ्वाल का नगर निगम में किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. पंडित राजेन्द्र प्रसाद अणथ्वाल का प्रथम बार नगर निगम आगमन पर महापौर विकास शर्मा ने स्वागत किया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सममनित किया। आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम की निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण भी किया। नगर निगम में आयोग के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद ने महापौर विकास शर्मा के साथ गौ संरक्षण एवं संवर्धान को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। आवारा पशुओं के संरक्षण और सड़क पर पशुओं के कारण होने वाले हादसों को लेकर सरकार योजना बनाकर काम कर रही है। गौ तस्करी रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये हैं। पुलिस निरंतर गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। शगौ संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वालों को सरकार प्रोत्साहन दे रही है। कोई भी व्यक्ति या एनजीओ अपनी भूमि पर गौशाला निर्माण करता है तो वह अपनी 40 प्रतिशत धनराशि ही लगायेगा एवं 60 प्रतिशत धनराशि सरकार देगी।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने आयोग के अध्यक्ष को बताया कि नगर निगम की ओर से गौ संरक्षण के लिए गौशाला का निर्माण किया जा रहा है जल्द ही गौशाला बनकर तैयार हो जायेगी। जिसमें शहर में आवारा घूमने वाले गौवंशीय पशुओं का संरक्षण किया जायेगा। गौशाला में सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम द्वारा गौ सेवा हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में आयेाग की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

आयोग के अध्यक्ष ने निर्माणधीन गौशाला का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, हिमांशु शुक्ला, पवन राणा, सचिन मुंजाल, वरूण मुंजाल आदि भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर