33.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

Rudrapur: पूर्व विधायक संग लापता बच्चे की वापसी को कोतवाली का घेराव…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। एक सप्ताह से लापता बच्चा का पता नहीं चलने पर गुस्साए परिजनों के साथ पूर्व विधायक व उनके साथियों ने कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने लापता बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। मालूम हो कि विगत 2 जुलाई को रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी निवासी गफ्फार बेग का बेटा हमजा बेग घर से लापता हो गया था। जिसकी रिपोर्ट भी कोतवाली में दर्ज करवा दी गयी है। बावजूद इसके अभी तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों का संयम का बांध टूटने लगा है। बुधवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ तमाम लोग कोतवाली परिसर पहुंचे और उन्होंने कोतवाल का घेराव कर कहा कि पुलिस इतने दिनों से कुछ नहीं कर पायी है जबकि उनकी स्वयं की तहकीकात में बच्चा रेलवे स्टेशन के पास सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बताया कि बच्चे के पीछे एक व्यक्ति नीली शर्ट में है जिस पर परिवार को शक है। परिवार को लगता है कि बच्चे के लापता होने के पीछे उस व्यक्ति का हाथ है। उन्होंने बच्चे की साकुशल वापसी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने परिवार से सयंम बनाये रखने की अपील करते हुये उनको आश्वासन दिया है। वहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर