30.7 C
Rudrapur
Friday, June 20, 2025

Rudrapur : कृष्णा इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। कृष्णा इंटर कॉलेज में आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन जी के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार जी ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना समय की जरूरत है, क्योंकि यही पीढ़ी आने वाले कल की जिम्मेदारी उठाएगी। प्रधानाचार्य ललित मोहन ने सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और अपने आस-पास के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में सोहन, अपूर्व, गजेंद्र, राज, आशीष, अमन, चंचल, सरिता, शीतल, कनक, करिश्मा आदि ने भाग लिया और परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण- संजीत, यतेन्द्र, दीपा दुमका, अर्जुन, मंजरी जी, अल्का आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और इस दिशा में लगातार प्रयास करने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार द्वारा यह पहल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर