27.6 C
Rudrapur
Monday, October 20, 2025

Rudrapur: यातायात पुलिस और सीपीयू ने सैकड़ो टुक-टुक किये सीज…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

पूर्व विधायक ठुकराल पहुंचे मौके पर टुकटुक चालकों का उत्पन्न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। आज यातायात पुलिस और सीपीयू ने बृहद अभियान चलाते हुए सड़कों पर अनियंत्रित होकर चल रहे सैकडो टुक-टुक सीज कर दिए। जिससे टुकटुक चालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने नगर निगम के समीप पुलिस द्वारा बनाई गई पार्किंग में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल  मौके पर पहुंचे और उन्होंने यातायात पुलिस और टुकटुक चालकों की बातें सुनी और कहा कि कोई सकारात्मक हल निकाला जाए। गौरतलब है कि रुद्रपुर में हजारों की संख्या में टुकटुक सड़कों पर दौड़ते हैं वह ना तो यातायात नियमों का पालन करते हैं और ना ही मानकों का पालन करते हैं हालत यह हो जाती है कि सड़कों पर यह टुकटुक बेलगाम होकर दौड़ते हैं जिससे आए दिन कोई ना कोई हादसा हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति इनका विरोध करता है तो वह लड़ने पर उतारू हो जाते हैं।

add:

शहर में दौड़ रहे अधिकांश टुकटुक चालकों पर ना तो वाहन के कागजात हैं और ना ही उन्होंने किसी भी प्रकार का सत्यापन कर रखा है ,क्योंकि अधिकांश टुकटुक चालक बाहरी शहरों से आए हुए हैं। जिससे कभी भी अनहोनी हो सकती है। ऐसे में आज यातायात पुलिस और सीपीयू ने संयुक्त अभियान चलाते हुए रोडवेज ,अग्रसेन चौक, इंदिरा चौक व शहर के अन्य रास्तों पर चल रहे सैकड़ो टुक-टुक को सीज कर दिया और उन्हें नगर निगम के समीप बनी पुलिस की पार्किंग में खड़ा कर दिया। पुलिस के इस अभियान से टुकटुक चालकों में हड़कंप मच गया और वह सैकड़ो की संख्या में पार्किंग स्थल पर पहुंच गए और वहां नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इस तरह से यातायात पुलिस और सीपीयू अभियान चलाकर टुकटुक चालकों को परेशान ना करें यदि कोई टुकटुक चालक मानकों का या नियमों का उल्लंघन करता है उसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने टुकटुक चालकों से भी अपील की वह सभी यातायात नियमों का पालन करें और सभी मानक पूरे करें। इस दौरान यातायात निरीक्षक और सीपीयू निरीक्षक मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर