चुघ परिवार ने लिया संकल्प, निर्धन कन्याओं का विवाह व गरीब बच्चों की शिक्षा फ्री, मां के नाम एक सौ एक पेड़ लगाये जाएंगे
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ की माताजी उर्मिला रानी चुघ का बीते दिवस भोग वह रस्म पगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने प्रवचन किया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

स्वर्गीय उर्मिला रानी के पुत्र भारत भूषण चुघ ने बताया कि उनकी माताजी पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही और सदैव जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के साथ खड़ी रही। उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह भी सक्रिय राजनीति में आए और उनके बताए गए आदर्शो का अनुपालन करते रहे। उन्होंने कहा सदैव जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनके परिवार का उद्देश्य रहा है और वर्तमान में भी विभिन्न माध्यमों से जन सेवा की जा रही है। चुघ ने बताया कि उनकी माता की स्मृति में चुघ परिवार में तीन संकल्प लिए हैं जिनको आजीवन पूरा किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक वर्ष उनकी माता की स्मृति में 101 पौधा रोपण किया जाएगा और परिवार की तरफ से उनकी पूरी देखभाल की जाएगी।

उन्होंने बताया इसके साथ ही ऐसे अनाथ व गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी जो किसी अभाव के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष 5 निर्धन कन्याओं का विवाह भी चुघ परिवार की तरफ से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से ट्रांजिट कैंप व्यापार मंडल के साथ सामूहिक विवाह का कार्यक्रम किया जाता है जिसमें अब तक सैकड़ो कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है और समय-समय पर वृक्षारोपण भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का संकल्प देशवासियों को दिलाया था उसी को लेकर वह भी अपनी मां की याद में प्रत्येक वर्ष पौधारोपण करेंगे।

भोग व रस्म पगड़ी के अवसर पर सैकड़ो लोगों ने स्वर्गीय उर्मिला रानी चुघ को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक शिव अरोरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, राजेंद्र कालडा, मोहनखेड़ा, हरीश मेहंदीरता, गुलशन जुनेजा समेत चुन्नीलाल चुघ, मनीष चुघ, तरुण चुघ, पारस चुघ, बलविंदर सिंह विर्क, सुरमुख सिंह विर्क, चंद्रसेन कोली, गुरमीत सिंह, सुशील यादव, सुशील गाबा, रमेश कालड़ा, नरेंद्र अरोड़ा, अमित अरोड़ा, राजकुमार खनिजो, राकेश सिंह, ठाकुर जगदीश सिंह, प्रमोद शर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, हरभजन सिंह विर्क, तजेंद्र सिंह विर्क, उपेंद्र चौधरी, अभिनव छाबड़ा सचिन छाबडा, संजीव शर्मा, गुरदीब गावा, हरीश जलोत्रा, अनिल चौहान, सुनील ठुकराल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।