26.6 C
Rudrapur
Saturday, August 2, 2025

Rudrapur: मछली मारने धौरा डैम गया युवक तेज बहाव में बहा…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। शक्तिफार्म में अपने दो साथियों के साथ धौरा डैम में मछली मारने गया ग्रामीण पानी के तेज बहाव में बह गया। हड़बड़ाहट में उसके दोनों साथी मौके से भाग गए। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ ग्रामीण की तलाश में जुटी रही।निर्मल नगर निवासी जगदीश मंडल (40) पुत्र विनोद रविवार को अपने दो साथियों के साथ तिलियापुर ग्राम सभा के खैरभट्टी के समीप धौरा डैम जलाशय में मछली मारने गया था। बताते हैं कि जाल फेंकने के दौरान वह पानी में गिर गया। इस दौरान उसके दोनों साथियों ने जगदीश को तेज बहाव से निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर दोनों भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। शक्तिफार्म चौकी पुलिस ग्रामीण की खोजबीन में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर