14.5 C
Rudrapur
Thursday, January 8, 2026

एस एस बी ने अवैध स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को दबोचा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,खटीमा। एसएसबी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया। 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसएसबी को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बीते शनिवार को एसएसबी की सीमा चौकी मेलाघाट एवं उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना के आधार पर एक संयुक्त टीम का गठन कर सहायक कमांडेंट सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुंदर नगर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 9.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन चंद 28 वर्ष पुत्र बहादुर चंद निवासी नेपाल बताया। उसने बताया कि वह नेपाल जाने का प्रयास कर रहा था। उसने बताया कि उसे यह स्मैक झुलापुल, नेपाल में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपने जा रहा था। वहीं कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु झनकईया थाना को सौंप दिया गया। टीम मे सहायक उप निरीक्षक सुंदर सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवेश, सुधीर, आरक्षी उज्जवल, अजय, प्रदीप तथा पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर