29.9 C
Rudrapur
Saturday, February 21, 2026

गांधी पार्क सरस मेला: विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों का जलवा

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रूद्रपुर– गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेले में सातवें दिन शुक्रवार को विद्यालयी शिक्षा विभाग की नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समूह नृत्य प्रतियोगिता में विकासखण्ड रूद्रपुर, गदरपुर एवं सितारगंज के विभिन्न विद्यालयों की 15 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य प्रतियोगिता के दौरान देशभक्ति गीत, प्रेरणा गीत एवं लोक गीतों पर उत्कृष्ट समूह नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

निर्णायक मण्डल द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर नृत्य प्रतियोगिता में नेशनल पब्लिक स्कूल रूद्रपुर की टीम प्रथम स्थान, सनातन धर्म कन्या इण्टर कालेज रूद्रपुर की टीम ने द्वितीय स्थान एवं इएलपीएस रूद्रपुर व पुलिस मॉर्डन स्कूल टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक सुमन ब्यास ने सभी टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात् प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को पुरस्कृत किया गया तथा समस्त प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर पीडी हिमांशु जोशी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, खण्ड विकास अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, प्रतियोगिता के कार्यक्रम समन्वयक मोहन उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन संयुक्त रूप से विभु कृष्णा, हरीश दनाई एवं संजीव बुधौरी द्वारा किया गया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर