27.4 C
Rudrapur
Thursday, July 17, 2025

Rudrapur : समाज सेवा में मिसाल बने सुभाष तनेजा, पंजाबी समाज ने किया सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

सेवा और संस्कारों की भावना से ओतप्रोत जीवन, अब तक 1746 अंतिम संस्कारों में निभाई जिम्मेदारी

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष तनेजा को पंजाबी समाज की ओर से समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान के लिए गरिमामय सम्मान प्रदान किया गया।
ग्रैंड हैरिटेज होटल में आयोजित इस समारोह में उन्हें पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने सम्मानित किया। सुभाष तनेजा ने अब तक 1746 से अधिक अंतिम संस्कारों में नि:स्वार्थ सेवा दी है।

शव को घर से श्मशान तक पहुंचाने, स्नान से लेकर चिता तक की संपूर्ण जिम्मेदारी वह स्वयं निभाते हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके त्याग और समर्पण को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह में पंजाबी महासभा अध्यक्ष प्रवीन रहेजा, उद्योगपति सतीश मंगला, वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत सिंह कामरा, डॉ. आर.एस. कामरा, दर्शन ठुकराल, सुरेश ढींगरा, रमेश मिद्धा, पं. अनिल शर्मा, राजकुमार तनेजा, नरेंद्र चितकारा, विजय सुखीजा, सतीश खुराना, दिनेश मित्तल, राजेन्द्र अरोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समाज सेवा को बनाया जीवन का मिशन
किच्छा। सुभाष तनेजा का मानना है कि सेवा ही सच्चा धर्म है। उनका जीवन जनसेवा, मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीती-जागती मिसाल है। कार्यक्रम में शामिल नागरिकों ने उनके योगदान को सैल्यूट करते हुए कहा कि समाज को ऐसे नायकों की हमेशा जरूरत रहेगी।

राज्य आंदोलन में निभाई अहम भूमिका
किच्छा। सुभाष तनेजा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में पंजाबी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी हैं। उनके योगदान को समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहा है।

सादा जीवन, उच्च विचार
किच्छा। तनेजा के दो पुत्र हैं जो उच्च न्यायालयों में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं- एक नैनीताल हाईकोर्ट में और दूसरा दिल्ली हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में। उनकी पत्नी गृहिणी हैं और पुत्रियाँ अपने परिवारों में सुशिक्षित जीवन व्यतीत कर रही हैं।

समाज की आत्मा हैं समाजसेवी
किच्छा। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सुभाष तनेजा जैसे व्यक्तित्व समाज की आत्मा होते हैं। वे प्रचार से दूर रहकर सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं। उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति भी असाधारण योगदान दे सकता है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर