24.8 C
Rudrapur
Monday, August 18, 2025

‘किच्छा में कांग्रेस की जीत को तिलकराज बेहड़ ने बताया जनता की आवाज, 2027 में सरकार बनाने का दावा’

अवश्य पढ़ें

‘किच्छा में जिला पंचायत चुनाव का नतीजा कांग्रेस के पक्ष में, संगठन में मंथन की जरूरत: बेहड़’


रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य सुनीता सिंह, गुरदास कालड़ा और प्रेम प्रकाश की जीत कांग्रेस और आम जनता की जीत है। कुरैया सीट रुद्रपुर विधानसभा का भी आधा हिस्सा आता है।
जिले में कांग्रेस के 12 जिला पंचायत सदस्य और कुछ निर्दलीय निर्वाचित हुए है। यह बात किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने धनबल का प्रयोग कर कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्यों को हराने के लिए किया। जिसका जवाब जनता ने उनके प्रत्याशियों को हराकर दिया है। उन्होंने कहा कि माहौल बदल रहा है। चुनाव में बदलाव आ रहा है। वर्ष, 2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि कुरैया सीट पर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस के जिला संगठन के लोगों ने अपना खेल खेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला संगठन के पदाधिकारियों को अपना पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी में रहकर पार्टी को मजबूत करें। कई बार सम्मान के साथ ही अपमान भी मिलता है, उसे भी स्वीकार करें। इस दौरान जीते हुए तीनों प्रत्याशियों समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उधर जीते हुए प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतर कर विकास कार्य कराए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर