24.1 C
Rudrapur
Tuesday, March 24, 2026

ट्रांजिट कैंप वार्ड-10 को मिली विकास की सौगात

अवश्य पढ़ें

महापौर ने किया सीसी मार्ग और नाली निर्माण का लोकार्पण

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों की कड़़ी को आगे बढ़ाते हुए महापौर ने ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर 10 में पार्षद मुकेश रस्तोगी के क्षेत्र अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। नगर निगम निधि से निर्मित “मुकेश कुमार के घर से मंजू मौर्य जी के घर तक नवनिर्मित सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का जनता को समर्पित करते हुए महापौर ने क्षेत्रवासियों को विकास की इस नई सौगात की बधाई दी।

लोकार्पण के अवसर पर आयोजित जनसभा और मातृशक्ति के साथ संवाद करते हुए महापौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड को बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपनी उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक नालियों का जाल बिछाया जा रहा है और आंतरिक सड़कों को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम जनता का जीवन सुगम हो सके।

इस दौरान महापौर ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में विकास की जो नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है, वह मुख्यमंत्री धामी जी के ‘विकल्प रहित संकल्प’ का ही परिणाम है। धामी जी के मार्गदर्शन में नगर निकायों को मिल रहे अभूतपूर्व सहयोग और बजट के कारण ही आज ट्रांजिट कैंप जैसे क्षेत्रों में विकास कार्य धरातल पर उतर रहे हैं। महापौर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि धामी जी के विजन के अनुरूप हम अपने नगर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ और सुविधासंपन्न क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।


लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से वीरेंद्र रस्तोगी, कविता सागर, विद्यासागर, आनंद सागर, भानु प्रताप शर्मा, महा राम, हरिप्रकाश, कैलाश राठौर, एमपी मौर्य, नंद किशोर चौहान, शैलेंद्र तरफदार, गौतम किराना, मुराए लाल, चम्पा देवी, आशा देवी, निरंजना, लीलावती, छत्रपाल, राकेश, राजू, संजीव, दया शंकर, मोहनलाल, मोनिका, सुरेश, राजू, राजेश, राम बहादुर, लखपत, मनोरमा, सत प्रकाश, हरीश, लता प्रसाद, विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, नन्ने टेलर, श्याम भरी गंगवार, मदन दिवाकर, महेश, लता रानी, मंगला देवी, लक्ष्मी, राजपथ, अर्जुन, कौशल्या और कांती देवी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर