21.9 C
Rudrapur
Tuesday, October 21, 2025

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजधानी में निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा…

अवश्य पढ़ें

देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को राजधानी में “तिरंगा शौर्य यात्रा” का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा चीड़बाग से प्रारंभ होकर परेड ग्राउंड तक निकाली गई।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समर्पित इस यात्रा में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों की भी भागीदारी रही। यह यात्रा राज्य के सभी जिलों, विधानसभा क्षेत्रों, नगरों, कस्बों और गांवों तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का आत्मविश्वास और गौरव बढ़ाया है। सेना ने आतंकियों और उनके संरक्षकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत की अस्मिता पर हमला अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग सेना से गहराई से जुड़े हैं, और यह अभियान हर घर के गर्व का प्रतीक बन चुका है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा शौर्य यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता प्रकट करना और सशस्त्र बलों के अदम्य साहस को सम्मान देना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा चार चरणों में संपन्न होगी —

  • 15 मई: राज्य के प्रमुख नगरों में
  • 16-17 मई: जिला केंद्रों पर
  • 18 से 23 मई: विधानसभा, ब्लॉक, तहसील, कस्बों और बड़े गांवों में

इन कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, एकता और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर