31.2 C
Rudrapur
Monday, July 7, 2025

सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मलबे में दबे दो मजदूर, एक की मौत, मौके पर मचा हड़कंप…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट मसूरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के कैमल बैक रोड पर सीवर लाइन की खुदाई के दौरान दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

खुदाई के दौरान मलबे में दबे दो मजदूर

हादसा शनिवार रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। बताया जा रहा है लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया।

मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत

हादसे के दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से तब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में घायल श्रमिक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है दोनों मजदूर मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर