दवाइयों के साथ दुआ की भी जरुरत
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । के वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का स्वास्थ्य पिछले कई दिनों से चिंताजनक है। उन्हें पहले मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालात में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स रेफर किया गया। एम्स में भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सक लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं।

भास्कर पोखरियाल पिछले करीब एक माह से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके पुत्र यश पोखरियाल ने बताया कि फिलहाल उन्हें दवा के साथ-साथ सभी की दुआओं की आवश्यकता है।उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पत्रकारों ने कहा कि भास्कर ने पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समाज को जागरूक करने के लिए लेखनी के माध्यम से कई प्रयास किए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुनील राणा,ललित शर्मा, हरविंदर सिंह चावला, अजय चड्ढा, सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह गिल, कश्मीर राणा, अनुज सक्सेना, चंद्रसेन गंगवार शिवम शर्मा, बबलू पाल, कमल पाल वीरेंद्र आर्य, बैठक में सभी पत्रकारों ने स्वस्थ होने की कामना की ।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर


