15.1 C
Rudrapur
Friday, February 6, 2026

उत्तराखंड में वीआईपी मूवमेंट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी पहुंचे देहरादून

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,देहरादून। उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों नेताओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। इसके साथ ही वह यमकेश्वर स्थित जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी प्रतिभाग करेंगे। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल से की थी। प्रशासन के अनुसार योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्रों में अस्थायी हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर