30.3 C
Rudrapur
Sunday, July 6, 2025

Rudrapur: मुद्दे न उठाने का हमें अफ़सोस है और क्या बोले कांग्रेस के गणेश

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पंजाब हरियाणा के जैसे चुनाव नहीं लड़ पाने की पार्टी की गलती को माना। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में स्थानीय मुद्दों को ठीक से नहीं उठा पाए। जिसका हमें अफसोस है। उन्होंने कहा कि हमें अंकिता भंडारी जोकि उत्तराखंड की बेटी थी। उसके मुद्दे पर भी ठीक से आवाज नहीं उठा पाए।

प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल शुक्रवार को रुद्रपुर में किट्टछा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर उनका हालचाल लेने के लिये पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संतुष्ट हैं। लेकिन हमें आगे होने वाले चुनावों के लिये तैयार रहना होगा।

कहा कि सत्ताधारी पार्टी के इतने डराने और धमकाने के बाद भी जनता ने हमें बड़ी संख्या में अपना मत दिया। इसके लिये पूरी पार्टी की ओर से उनका आभार जताते हैं। हम जनता द्वारा दिये रिजल्ट को सहर्ष स्वीकार करते हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाते हुये कहा कि जनता ने अहंकार में डूब चुकी भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम पांचों सीटों पर हारे जरूर हैं लेकिन हमने बहुत कम समय में जनता के दिल में जगह बनाई है।

https://www.facebook.com/share/v/xMkmcLE8NgzmRG96/?mibextid=oFDknk

उन्होंने कहा कि कांगे्रस प्रदेश में जनता की आवाज बनकर हम मुद्दे को गंभीरता के साथ उठाएगी। आज उत्तराखंड के जंगलों में भयंकर आग लगी है] लेकिन सरकार का इस पर ध्यान नहीं है।

सरकार का ध्यान शराब में है। सरकार ने नई आबकारी नीति को लागू कर कमाई के जरिये को बढ़ाने का काम किया है। जिसका हम विरोध कर रहे हैं। हम विपक्ष की भूमिका को अट्टछे से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी सभी की है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिये तैयार रहने की अपील की है। वहां पर राजेश प्रताप सिंह, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, गौरव बेहड़ आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर