33.7 C
Rudrapur
Monday, March 16, 2026

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शहर में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशी इंक्लेव, भूरारानी निवासी करन खेड़ा (26) पुत्र ललित खेड़ा बस अड्डे के पास स्थित टेंपो स्टैंड पर काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर