20.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

अटल जी के आदर्शों को जीवन का मूल मंत्र बनाएं युवाः अजय भट्ट

अवश्य पढ़ें

अटल स्मृति वर्ष पर युवाओं ने किया राष्ट्रनायक को नमनसरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित सांसद अजय भट्ट व महापौर विकास शर्मा ने अटल जी के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। अटल स्मृति वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं को समर्पित रहा, जिसमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि महापौर विकास शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अटल जी के जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिसमे प्रथम पुरस्कार गणेश भट्ट, द्वितीय पुरस्कार नितिन मिश्रा और तृतीय पुरस्कार वीणा को दिया गया!

मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचारों के विराट व्यक्तित्व थे। उन्होंने राजनीति में शुचिता, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल कायम की। अटल जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी देशहित को सर्वाेपरि रखा और भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान और पड़ोसी देशों के साथ संवाद की नीति अटल जी की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं। सांसद भट्ट ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाएं। उन्होंने कहा आज का युवा यदि अटल जी के विचारों को आत्मसात कर लें, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

विशिष्ट अतिथि महापौर विकास शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। वे एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ कवि हृदय के व्यक्ति थे, जिनकी वाणी में ओज और विचारों में गहराई थी। महापौर ने कहा कि अटल जी ने यह सिद्ध किया कि राजनीति सेवा का माध्यम हो सकती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सकारात्मक सोच, अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को अपनाएं। उन्होंने कहा अटल जी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता नहीं, सेवा ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीप कौशयारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बिट्टू चौहान, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मोर सिंह, सुरेश कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जितेंद्र शांधू, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश नारायण सिंह, डॉ नागेंद्र शर्मा,राम प्रकाश गुप्ता,गुन्नू चौधरी,रोहित, के के त्रिपाठी, रचित सिंह, आदेश भारद्वाज, जीतेन्द्र चौहान, अभिषेक तिवारी इसके अलावा छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहै।

खबर व विज्ञापन के लिये संपर्क करें…9837611839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर