9.1 C
Rudrapur
Wednesday, February 12, 2025

अजय भट्ट ने सोनिया गांधी के राष्ट्रपति के अपमान की निंदा की, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजट सत्र पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अपमान किए जाने की कड़ी निंदा की है। भट्ट ने कहा कि सोनिया गांधी ने बजट सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रपति जी का उपहास उड़ाते हुए अपमान किया है। जो की बेहद निंदनीय है। भट्ट ने बताया कि कांग्रेस की हमेशा इसी प्रकार की मानसिकता रही है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भी पवित्र संसद को किसी मनोरंजन के मंच के रूप में इस्तेमाल करते हुए राष्ट्रपति जी के अभीभाषण को उबाऊ कहा, जबकि पप्पू यादव ने इस प्रेम पत्र कहकर खारिज कर दिया और अपमान किया। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने बार-बार हमारे आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है। सांसद भट्ट ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की महामहिम राष्ट्रपति का अपमान किया गया हो इससे पूर्व भी राम मंदिर में प्रवेश को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राम मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकती क्योंकि वह एक आदिवासी है, जबकि सच्चाई यह थी कि राष्ट्रपति महोदय 2024 में राम मंदिर की बात कही गयी और सरयू घाट में महा आरती में भी शामिल हुई थी। इसी प्रकार वर्ष 2024 में भी राहुल गांधी ने संविधान दिवस पर भी संसद में संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति जी के अभी भाषण के दौरान उनका अभिवादन तक नहीं किया। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों को पूरा देश देख रहा है देश के सर्वोच्च पद पर बैठी महामहिम राष्ट्रपति का अपमान करने से भी कांग्रेसी नहीं चूकते। जिसकी घोर निंदा की जानी चाहिए

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर