14.1 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

नजूल पर 2600 को मिला स्वामित्व, गांधी पार्क में मुख्यमंत्री ने पूरी की हजारों परिवारों की हसरत, उजड़े व्यापारियों के पुर्नवास का ऐलान

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट संवाददाता, रुद्रपुर। 50 वर्गमीटर से नीचे नजूल भूमि पर काबिज लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामित्व पत्र वितरित किये। बुधवार को सीएम धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के 2600 लोगों को निशुल्क मालिकाना हक दिया है। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी के वर्जुअल संबोधन को सुना। सीएम ने गांधी पार्कमें विभिन्न विकास कार्योंका लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

गांधी पार्कमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है जब रुद्रपुर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मालिकाना हक दिया जा रहा है। कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा किया जा रहा है। कहा कि हाईकोर्ट ने नजूल नीति को खारिज कर दिया था लेकिन उनकी सरकार ने हार नहीं मानी और सुप्रीम कोर्ट में जनता की लड़ाई को लड़ा और जीत मिली। सरकार ने इस मुद्दे पर कानूनी सलाह के बाद एक्ट लाकर नजूल नीति को लागू किया। यह सब काम जनता के अटृूट विश्वास के कारण ही हो पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जिन परिवारों को नजूल पर मालिकाना हक मिलने जा रहा है, उनका एक पैसा भी खर्च न हो और उनको सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी न काटने पड़े। उन्होंने कहा कि उधम सिंह नगर के जिला प्रशासन ने उनके निर्देश का पालन भी किया इसके लिये प्रशासनिक टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भविष्य में और भी लोगों को मालिकाना हक देने की तैयारी की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार जनता की हितैषी है और सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टी के नारे पर काम कर रही है। उन्होंने नूजल पर मालिकाना हक मिलने के लाभार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने पूछा कि उन लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं हुई। मुख्यमंत्री धामी के गांधी पार्कविधायक शिव अरोरा, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लाभार्थियों ने उनका जोरदार स्वागत कर आभार जताया। वहां पर विधायक अरविन्द पांडे, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, विवेक सक्सेना, उत्तम दत्ता, विकास शर्मा, रामपाल सिंह, प्रेम सिंह राणा, सुरेश कोली, अनिल डब्बू, भारत भूषण चुघ आदि मौजूद रहे।

जिले को दी करोड़ों की सौगात
सीएम धामी ने गांधी पार्कमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने जिलेभर में कुल 116 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 106 विकास कार्यो का शिलान्यास किया। जिनमें जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा शामिल हैं। बता दें कि सभी विकास कार्यो की कुल धनराशि 56704.93 लाख रुपये है।

महिला कार्यकर्ताओं संग देखा पीएम मोदी का लाइव


बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहां से वह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। भाजपा नेत्री फरजाना बेगम के साथ तमाम मुस्लिम महिलाओं ने सीएम धामी से भेंट की। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिये तमाम योजनाओं को लागू किया है। जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान में हर दिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण दिया है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को हर फिल्ड में आगे लेकर आना है। वहां महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला, ममता त्रिपाठी, माही सकलानी, श्वेता मिश्रा, स्वाति शर्मा, छाया शर्मा, आशा मुंजाल, चन्द्रकला राय, चन्द्रा नेगी, रमा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

लोहिया मार्किट के दुकानदारों को वेंडिंग जोन में मिलेगी दुकान
रुद्रपुर। रोडवेज के सामने स्थित राम मनोहर लोहिया मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रुद्रपुर में बनाये जा रहे वेंडिंग जोन में प्रार्थमिकता के आधार पर उनको पुनर्वासित किये जाने की मांग की।

जिस पर सीएम धामी ने उजाड़े गए दुकानदारों को वेंडिंग जोन में बसाने की घोषणा की। उन्होंने इस सम्बंध में जिलाधिकारी उदय राय सिंह को निर्देशित भी कर दिया है। इस मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सीएम धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्होंने लोहिया मार्किट के दुकानदारों को बसाने के लिए प्रयास शुरू किए थे। जिसको आज सफलता मिल गयी है। शर्मा ने सीएम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह सीएम धामी ने अपने अन्य वायदों को पूरा किया है उसी तरह सीएम धामी का यह वादा भी जल्द ही पूरा होगा और व्यापारियों को वेडिंग जोन में दुकानें आवंटित की जायेंगी।


कई नेता आये और कई चले गये लेकिन नजूल का हल हमने निकाला : शिव

रुद्रपुर में नजूल का मुद्दा राजनेताओं के लिये टेड़ी खीर के समान हो चुका था। इस मुद्दे पर लागातार मिलते आश्वासन से जनता का विश्वास भी इन नेताओं पर कम हो चुका है। लेकिन बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर की नूजल भूमि पर काबिज 2600 लोगों को स्वामित्व पत्र देकर इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव से पहले ही समाप्त कर दिया। मुद्दा समाप्त हुआ तो इसका श्रेय लेने के लिये नेताओं के बीच होड़ मचती भी दिखाई दी। बुधवार को गांधी पार्कमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने विधायक शिव अरोरा ने कई बार इस बात को कहा कि पिछले कई नेता आए और कई चले लेकिन नजूल का मुद्दा सिर्फ वो ही पूरा कर सके।

बकौल शिव, उन्होंने कहा कि नजूल की लड़ाई काफी लंबी रही है। इस मुद्दे पर पिछले कई नेता आए और कई चले गये लेकिन मुद्दे को वो ही पूरा करा पाए।

उन्होंने कहा कि नजूल मुद्दे पर कानूनी मसले पर फांस अटक रही थी, जिसके लिये नीति में संशोधन जरूरी था। मुख्यमंत्री धामी से बात के बाद उन्होंने संशोधन की रूपरेखा तैयार की जिसे स्वीकार किया गया। विधायक शिव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का आभार भी जताया। उनके बाद निवर्तमान मेयर रामपाल ने भी तब माइक पकड़ा तो वह भी इस मुद्दे पर अपनी लड़ाई का वाख्यान करते नजर आये। हालांकि, मुख्यमंत्री धामी ने मंच से दोनों नेताओं का जिक्र करते हुये इस मुद्े पर सभी की लड़ाई को सम्मान देते हुये जनता के हित में काम करते रहने का भरोसा जताया। 

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर