18.3 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

ठुकराल के खिलाफ संघर्ष तेज, मीना शर्मा ने राहुल-प्रियंका को लिखा पत्र

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट संवाददाता, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष तथा 2022 में रुद्रपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मीना शर्मा ने ओडियो प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस संगठन के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।

मीना शर्मा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी मनोज यादव व सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सीएलपी नेता यशपाल आर्या, डिप्टी सीएलपी नेता भुवन कापड़ी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को पत्र भेजा है।

पत्र में मीना शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस की निष्ठावान, संघर्षशील और जुझारू कार्यकर्ता रही हैं और उन्होंने हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जानी जाती है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी इस गंभीर मामले में संज्ञान लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने के लिए आगे आएगी। मीना शर्मा ने यह भी कहा कि वह किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि अपने सम्मान और न्याय के लिए यह लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अनुरोध किया कि ओडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन का सहयोग उन्हें न केवल नैतिक बल देगा, बल्कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की इस लड़ाई को भी मजबूती प्रदान करेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर