29.1 C
Rudrapur
Friday, April 10, 2026

कोलंबस पब्लिक स्कूल में 29वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अवश्य पढ़ें

– सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कोलंबस पब्लिक स्कूल में 29वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अशोका लेलैंड के उत्तर भारत क्षेत्र के मैन्युफैक्चरिंग हेड सचिन कुमार गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ और सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद छात्रों ने नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से देवी काली पर आधारित नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्री-प्राइमरी से कक्षा 9वीं और 11वीं तक के छात्रों को स्कॉलर मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विजेता हाउस को कॉक हाउस ट्रॉफी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि सचिन कुमार गोयल ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यहां शिक्षा और संस्कार का बेहतरीन समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और उप-प्रधानाचार्या डॉ. कमलेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर