35.3 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

Rudrapur: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रुद्रपुर में कल होगा भव्य शोभायात्रा और प्रतिमा अनावरण समारोह

अवश्य पढ़ें

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 27 से 30 अप्रैल तक रुद्रपुर में भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

रुद्रपुर। ब्राह्मण महा सभा द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर 27 से 30 अप्रैल तक रुद्रपुर में भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शोभायात्रा, वैदिक अनुष्ठान, और भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा का अनावरण मुख्य आकर्षण रहेंगे।
इन कार्यक्रमों में 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा सुबह 4:15 बजे श्री श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर तक जाएगी। शाम को दीप प्रज्वलन, विशिष्टजनों का सम्मान और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28-29 अप्रैल को प्रतिमा स्थल पर वैदिक शुद्धिकरण और मंत्रोच्चार होगा। 30 अप्रैल को सुबह कलश यात्रा, हवन, प्रतिमा अनावरण, मुख्य अतिथियों का संबोधन और महाप्रसाद का आयोजन होगा। प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष महापौर विकास शर्मा शामिल होंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महापौर पंडित विकास शर्मा, अध्यक्ष पंडित मुकेश वशिष्ठ, पंडित संजीव शर्मा, पंडित पदम शर्मा, पंडित नितिन कौशिक, डॉ. राहुल भारद्वाज, पंडित देव ऋषि शर्मा, पंडित गजानन शर्मा, संदीप मिश्रा और पंडित धीरु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर