spot_img

Rudrapur: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, मुखानी गैंगरेप मामले में ITI गैंग के चार आरोपी छह घंटे में गिरफ्तार

अवश्य पढ़ें

spot_img

नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप, एसएसपी ने खुद संभाली कार्रवाई की कमान

न्यूज़ प्रिंट, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद चारों आरोपियों को महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, बीती देर रात पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवकों ने उनकी नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं पुलिस कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपी शहर में चर्चित बताए जा रहे ITI गैंग के सदस्य हैं।

इस कार्रवाई के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के विरुद्ध अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाल अपराधों के मामलों में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर