37.8 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से गूंजा वातावरण, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

बदरीनाथ (चमोली)। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह शुभ मुहूर्त रवि पुष्य नक्षत्र में विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरे धाम में ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों की गूंज फैल गई और वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
देश-विदेश से आए हज़ारों श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 10,000 से अधिक पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। कपाटोद्घाटन के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को इस अवसर पर 40 कुंतल गेंदे के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसकी सजावट देर शाम तक जारी रही।
जिला प्रशासन ने इस वर्ष तीर्थयात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में विशेष कदम उठाते हुए बदरीनाथ धाम को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने धाम समेत यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों और ढाबों में पॉलीथिन के उपयोग को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, रेट लिस्ट चस्पा करने और फायर सिलिंडर अनिवार्य रूप से रखने के आदेश भी दिए हैं। कर्णप्रयाग, गौचर, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर जैसे पड़ावों पर व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है, ताकि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा के आधिकारिक शुभारंभ का ऐलान हो चुका है, और अब श्रद्धालु बड़ी संख्या में देवभूमि की ओर रुख कर रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर