31.8 C
Rudrapur
Sunday, June 22, 2025

रुद्रपुर सिटी क्लब चुनाव: सदस्य पद के लिए मतदान शुरू, 10 उम्मीदवार मैदान में…

अवश्य पढ़ें

सुबह की बारिश के बाद मतदान केंद्र पर जुटी भीड़, आज शाम आएंगे नतीजे

रुद्रपुर। शहर की प्रतिष्ठा का पर्याय बन चुके रुद्रपुर सिटी क्लब में आज सदस्य पद के लिए मतदान प्रारंभ हो गया। शहर में सुबह से ही झमाझम बरसात हो रही थी। जिसको लेकर आशंका जताई जा रही थी कि रुद्रपुर सिटी क्लब के चुनाव में आज क्या होगा। लेकिन समय बीतने के बाद जब बरसात रुकी तो रुद्रपुर सिटी क्लब में लोगों के उमड़ने की बरसात शुरू हो गई। रुद्रपुर सिटी क्लब के सदस्य पद के लिए 13 उम्मीदवार आमने सामने हैं। जिनमें से आठ सदस्यों को वोट के जरिए चुना जाएगा, क्योंकि रुद्रपुर सिटी क्लब में स्थाई सदस्य के रूप में विधायक तिलक राज बेहड़, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहते हैं ,और सिटी क्लब की कार्यकारिणी 11 सदस्य की होती है। ऐसे में तीन स्थाई सदस्यों के अलावा आठ सदस्यों के लिए चुनाव किया जाता है। लेकिन नामांकन वापसी के दौरान सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे तीन लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

अब इस चुनावी समर में दस दावेदार आमने-सामने हैं। जिसको लेकर आज रुद्रपुर सिटी क्लब में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पिछले के वर्षों से रुद्रपुर सिटी क्लब का चुनाव नहीं कराया गया। कुछ दिन पूर्व सिटी क्लब के पूर्व पदाधिकारीयों ने चुनाव कराने की घोषणा की। जिसको लेकर चुनाव लड़ने वाले तमाम दावेदार सक्रिय हो गए। रुद्रपुर सिटी क्लब के सदस्य पद के रूप में संजय ठुकराल, सुरेश ढींगरा बाबू, विजय अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, केवल कृष्ण अरोड़ा, सुखदेव भल्ला, अमित बांगा, राजेश घीक, मनीष बंसल, अनुज अग्रवाल, मनीष गगनेजा, मनोज कुमार ने पिछले दिनों सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। आज मतदान के पश्चात जब मतगणना होगी तो 8 सदस्य निर्वाचित किए जाएंगे। जो कल 23 जून को रुद्रपुर सिटी क्लब के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। इसके पश्चात यह कार्यकारिणी संपूर्ण हो जाएगी।

आज हो रहे चुनाव में चुनाव अधिकारी बरीत सिंह, अमित गंभीर, अशोक सिंघल और अजय अग्रवाल ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे तक लगभग 150 लोगों ने अपने मत का प्रयोग कर लिया है और संभावना जताई जा रही है कि रुद्रपुर सिटी क्लब के 546 सदस्यों में से लगभग 400 से अधिक सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि आज शाम को परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। आज हो रहे चुनाव में रुद्रपुर सिटी क्लब में शहर के तमाम लोगों का जमावड़ा नजर आया। सभी उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे। कुल मिलाकर जहां एक तरफ आज मौसम सुहाना रहा है, वहीं रुद्रपुर सिटी क्लब में भी शहर के तमाम संभ्रांत लोगों के नजारे ही नजारे देखने को नजर आए।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर