सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की रही विशेष मांग, स्वास्तिक ज्वैलर्स ने ग्राहकों को उपलब्ध कराए पसंद और बजट के अनुसार आकर्षक विकल्प
न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर रुद्रपुर के सर्राफा बाजार में खास रौनक देखने को मिली। स्वास्तिक ज्वैलर्स में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवारों के साथ पहुंचे ग्राहकों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार विभिन्न डिजाइनों के आभूषण पसंद किए।
स्वास्तिक ज्वैलर्स के स्वामी अंकित अग्रवाल एवं विक्रम अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के चलते हर साल ग्राहकों में विशेष उत्साह रहता है। इस बार भी लोगों ने सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के, पायल, बिछुए, अंगूठियां, चेन और अन्य आकर्षक आभूषणों में रुचि दिखाई। चांदी के बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी ग्राहकों ने खरीदारी की।
आकर्षक डिजाइनों और वैरायटी ने खींचा ग्राहकों का ध्यान
अंकित अग्रवाल और विक्रम अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान में विभिन्न डिजाइनों और रेंज के सोने-चांदी के आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाओं में खासतौर पर आकर्षक और नए डिजाइनों की ज्वेलरी को लेकर उत्साह देखने को मिला। त्योहार के अवसर पर ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली जैसे पर्व भारतीय परंपरा और शुभ खरीदारी से जुड़े हैं। इन अवसरों पर ग्राहक अपने परिवार के लिए आभूषण खरीदना पसंद करते हैं। स्वास्तिक ज्वैलर्स की ओर से सभी ग्राहकों के विश्वास और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
धनतेरस पर स्वास्तिक ज्वैलर्स में दिखाई दी ग्राहकों





